रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर घायल यात्री सनी गुप्ता
- फोटो : संवाद
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर 18 अप्रैल को एक यात्री ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। एंबुलेंस की मदद से उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।
थाना बन्नादेवी क्षेत्र के गूलर रोड निवासी 23 वर्षीय सनी गुप्ता 18 अप्रैल को रेलवे स्टेशन पर पहुंचे थे। ट्रेन में चढ़ते वक्त वह गिरकर घायल हो गए। अचेत हालत में सनी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बारे में परिजनों को सूचना दी गई।