फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीकर नहर में नहाने गए चार दोस्तों में से एक डूबा

विज्ञापन
नंदू का फाइल फोटो। - फोटो : HARDUAGANJ
विज्ञापन
क्वार्सी क्षेत्र के चार युवक रविवार दोपहर शराब पीने के बाद बरोठा नहर में नहाने पहुंचे। इस दौरान एक युवक गहरे पानी में जाने से डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस देर शाम तक गोताखोरों की मदद से डूबे युवक की तलाश में लगी हुई थी।
विज्ञापन

क्वार्सी की गली नंबर दो के निवासी नंदू उर्फ नरेंद्र कुमार (48) पुत्र तोताराम ने रविवार दोपहर अपने चचेरे भाई अनिल कुमार पुत्र दिगंबर सिंह और दो दोस्त मनोज कुमार पुत्र श्याम लाल और पवन पुत्र जगपाल सिंह के साथ शराब पी। उसके बाद चारों बाइक और टेंपो से बरोठा नहर में नहाने के लिए पहुंच गए। अनिल ने बताया कि पहले नंदू ने नहाने से मना कर दिया, लेकिन जब वह नहाकर निकल आए तो पीछे से वह नहर में नहाने चला गया। पानी के बहाव से वह गहराई में बहता चला गया और डूब गया। आनन फानन स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने गोताखोरों की मदद से नहर में डूबे नंदू की तलाश शुरू कर दी। साथ ही गंग नहर के अधिकारियों से बात कर पानी कम करने को भी कह दिया। समाचार लिखे जाने तक डूबे युवक का कोई पता नहीं चल सका। नंदू के पिता तोताराम और सिंचाई विभाग में जेई के पद पर कार्यरत भाई तेजवीर सिंह भी मौके पर पहुंच गए। तेजवीर सिंह ने बताया कि नंदू को तैरना नहीं आता था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें