गांव रूपा नगला निवासी 22 वर्षीय ओमवीर ने रविवार की दोपहर खेत में विषैले पदार्थ का सेवन कर लिया। ओमवीर राजस्थान में मजदूरी करता है।
परिजनों ने बताया है कि उसका रिश्ता एक वर्ष पहले इगलास क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से तय हुआ था। आरोप है कि युवती लगातार उससे रुपये लेती रही। रविवार की सुबह फोन पर रिश्ता तोड़ने के लिए बोल दिया। इससे आहत होकर ओमवीर ने खेत में विषैले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैर लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने अलीगढ़ रेफर करने की तैयारी की, लेकिन युवक अस्पताल से निकलकर गांव चला गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. रोहित भाटी ने बताया कि हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद स्टाफ उसे अलीगढ़ हायर सेंटर के लिए रेफर कर रहा था। युवक लघुशंका के बहाने परिजनों के साथ गांव चला गया। मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों व स्थानीय पुलिस को दे दी है।