फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगा कर दी जान, खूंटी पर लटका मिला शव

Mon, 06 Nov 2023 01:11 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

परिवार के लोग खाना खाने के बाद सो गये थे। अगली सुबह जागे तो युवक का शव अपने कमरे की खूंटी पर फंदे पर लटका मिला। बबलू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से परिवार के लोग हतप्रभ हो गए। घर में रोना पिटना मच गया।
विज्ञापन
आत्महत्या - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना गंगीरी के गांव हुसेपुर में 20 वर्षीय युवक बबलू सुबह घर में ही फंदे पर लटका मिला। 20 वर्षीय बबलू पुत्र जवाहरलाल टेंट का काम करना था। दुकान के लिए कुछ सामान लाना था, जिसके लिए वह रुपयों का इंतजाम कर रहा था।

विज्ञापन


शनिवार शाम परिवार के लोग खाना खाने के बाद सो गये थे। रविवार की सुबह जागे तो बबलू अपने कमरे की खूंटी पर फंदे पर लटका मिला। बबलू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से परिवार के लोग हतप्रभ हो गए। घर में रोना पिटना मच गया।

उसके शव को खूंटी से उतारा गया। परिवार वालों ने शव का गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया। उसकी शादी नहीं हुई थी। वह दो भाइयों छोटा था, मौत के बाद से परिवार में मातम छाया हुआ है। उसकी आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है। पुलिस को इस घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें