फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: युवक का शव फंदे पर लटका मिला, बिना सूचना किया दाह संस्कार

Sun, 02 Apr 2023 04:56 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एक वर्ष पहले जमीन के झगड़े को लेकर मौसी को तलवार से हमले के मामले में युवक जेल गया था । जेल से जमानत पर छूटने के बाद युवक परिवार के लोगों से परेशान चल रहा था। युवक का शव फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन
फंदा लगाकर आत्महत्या प्रतीकात्मक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में लोधा थाना क्षेत्र के गांव केशोपुर जोफरी में रविवार सुबह 9:00 बजे के करीब एक युवक का शव घर के ऊपर छत पर बने कमरे में फंदे से लटकता मिला। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों ने थाना पुलिस को बिना सूचना दिए युवक का दाह संस्कार कर दिया। युवक के फांसी लगाने से गांव में अलग-अलग तरह की चर्चा हो रही हैं।

विज्ञापन


 लोधा के गांव केशोपुर जोफरी निवासी युवक परिवार की गृह क्लेश से परेशान था। युवक का शव घर की छत पर बने एक कमरे में फंदे से लटका मिला। छत से किसी प्रकार की आवाज न आने पर परिवार के लोगों को चिंता हुई और घर की छत पर पहुंचे। छत पर बने कमरे में युवक को फांसी के फंदे पर लटका देख परिवार के लोगों के होश उड़ गए। 

आनन-फानन में परिवार के लोगों ने युवक के शव को फंदे से नीचे उतारा। युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया। घर के अंदर मची चीख-पुकार को सुनकर पड़ोस के लोग पहुंचे। परिवार के लोगों ने आनन-फानन में पुलिस को बिना सूचना दिए दाह संस्कार कर दिया। युवक के आत्महत्या के बाद दाह संस्कार की चर्चा पूरे गांव में जंगल के आग की तरह फैल गई। 
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि एक वर्ष पहले जमीन के झगड़े को लेकर मौसी को तलवार से हमले के मामले में युवक जेल गया था । जेल से जमानत पर छूटने के बाद युवक परिवार के लोगों से परेशान चल रहा था। मौसी के मामले में मुकदमे से युवक परेशान था। लोधा थाना प्रभारी निरीक्षक ब्रहम प्रकाश ने बताया थाने पर पुलिस को कोई सूचना नही मिली है, अगर घटना हुई है, तो जानकारी की जायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें