फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: प्रेम प्रसंग में युवक ने जान दी, दोस्त से की थी आत्महत्या करने की बात

Sun, 31 Dec 2023 12:40 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

युवक का किसी युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उससे फोन पर बात करता था। 28 दिसंबर की रात्रि करीब नौ बजे वह अपने कमरे में था। फोन पर अपनी प्रेमिका से बात कर रहा था।बात करने के दौरान दोनों में झगड़ा हो गया। फोन कट जाने के बाद शैलेष ने अपने दोस्त से बात कर आत्महत्या करने की बात कही।
विज्ञापन
युवक ने आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मजूपुर के गांव भोज नगरिया में एक युवक ने प्रेम प्रसंग में जान दे दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। घटना 28-29 दिसंबर मध्यरात्रि की है।

विज्ञापन


गांव निवासी शैलेष पुत्र द्वारिका प्रसाद (18) तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। किसी युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उससे फोन पर बात करता था। 28 दिसंबर की रात्रि करीब नौ बजे वह अपने कमरे में था। फोन पर अपनी प्रेमिका से बात कर रहा था। बताते हैं कि बात करने के दौरान दोनों में झगड़ा हो गया। फोन कट जाने के बाद शैलेष ने अपने दोस्त से बात कर आत्महत्या करने की बात कही।
विज्ञापन


दोस्त ने उसे समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन थोड़ी देर बाद कमरे में लगे पाइप में साड़ी का फंदा गले में डाल लिया और उसका फोटो खींच कर दोस्त को भेजा। लिखा कि अब वह दुनिया से जा रहा है। दोस्त ने तत्काल उसके परिजनों को जानकारी दी। परिजन दौड़कर पहुंचे तो शैलेष फंदे पर लटका मिला। उसे तत्काल फंदे से उतारा गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें