फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. बीआर आंबेडकर की जयंती पर विशेष : उर्दू में भी पढ़ सकेंगे बाबा साहेब के भाषणों को

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय संविधान निर्मात्री सभा के अध्यक्ष डॉ. बीआर आंबेडकर की एएमयू में डॉ. आंबेडकर चेयर है। जहां उनके भाषणों और लेखनों का उर्दू भाषा में अनुवाद हो रहा है। अब तक उनकी 13 किताबों का उर्दू भाषा में अनुवाद हो चुका है, जबकि 37 किताबों का अनुवाद अभी शेष है।
विज्ञापन

एएमयू में डॉ. बीआर आंबेडकर हॉल भी है, जिसमें विधि के विद्यार्थी भी रहते हैं। डॉ. आंबेडकर चेयर वर्ष 1992 में शुरू हुआ था, जो सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के अधीन है। डॉ. आंबेडकर चेयर में महिलाओं और अनुसूचित जाति के आर्थिक, शैक्षिक सामाजिक सहित अन्य बिंदुओं पर शोध कार्य भी होता है। एएमयू के शोध को कई बार प्रशंसा भी मिल चुकी है। डॉ. आंबेडकर से संबंधित सेमिनार होता है। डॉ. आंबेडकर चेयर में निदेशक सहित चार स्टाफ है। हर साल किताबों को खरीदने के लिए 75 हजार रुपये सरकार से मिलते हैं।

-
वर्जन
डॉ. आंबेडकर के भाषणों और लेखनों का अनुवाद उर्दू भाषा में हो रहा है। एक हजार से ज्यादा डॉ. आंबेडकर संबंधित कई भाषाओं में किताबें हैं। ऑनलाइन की दिशा में प्रयास किया जाएगा, ताकि लोगों डॉ. आंबेडकर के बारे में और बारीकी से जानकारी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

-प्रो. जफर अहमद खान, निदेशक डॉ. आंबेडकर चेयर, एएमयू।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें