फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला छोड़ने की चेतावनी: दहशत में परिजन और पड़ोसी, मकान पर लिखा बिकाऊ है, यह है मामला

Fri, 08 Mar 2024 01:46 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

लोधी विहार निवासी भूरा पंडित के बेटे विकास उर्फ बिट्टू की 5 मार्च रात घर के बाहर घूमते समय हत्या कर दी गई थी। इस दौरान हत्या कर भागते समय तीन हमलावरों को लोगों ने दबोच लिया था। अन्य आरोपी फरार हैं। 
विज्ञापन
मकान पर लिख बिकाऊ है - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ महानगर के सासनी गेट के लोधी विहार में रंगबाजी में हुई केबल ऑपरेटर के बेटे विकास उर्फ बिट्टू की हत्या के बाद से परिवार व पड़ोसी दहशत में हैं। इन्होंने मकानों पर बिकाऊ है  के बैनर टांग दिए हैं। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। कुछ आरोपियों के परिवार के सदस्यों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


लोधी विहार निवासी भूरा पंडित के बेटे विकास उर्फ बिट्टू की 5 मार्च रात घर के बाहर घूमते समय हत्या कर दी गई थी। इस दौरान हत्या कर भागते समय तीन हमलावरों शशांक, जय और मयंक को लोगों ने दबोच लिया था। अन्य आरोपी फरार हैं। मृतक के पिता ने इलाके के दबंग अंकित ठाकुर, भाजयुमो के पूर्व जिलामंत्री भरत गोस्वामी, सोनू यादव, शशांक, जय और मयंक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बाकी तीनों फरार है। 
विज्ञापन

आरोप है कि अंकित व भरत के कहने पर बिट्टू की हत्या की गई। हमलावरों ने वारदात के दौरान कहा भी था कि अंकित व भरत की बात न मानने का यह परिणाम है। गिरफ्तारी नहीं होने से परिवार और पड़ोसी दहशत में है। इस दौरान बिट्टू के पिता व अन्य परिजनों ने मीडिया को बताया कि पुलिस की भूमिका आरोपियों के पक्ष में है, जिस वजह से दबंगों से धमकियां मिल रही हैं। पुलिस उनका कुछ नहीं कर सकती। गिरफ्तारी न होने के कारण उन्हें भी अपने  साथ घटना होने का डर सता रहा है। जिस वजह से वह जिला छोड़ने का मन बना रहे हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री गुंडे माफिया के खिलाफ बुलडोजर चलवाते हैं। मगर यहां हत्या कांड के 48 घंटे बाद भी अलीगढ़ पुलिस ने ऐसी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। यह उनके समाज के साथ भेदभाव है, अगर भेदभाव नहीं है तो यहां ऐसी कार्रवाई क्यों नहीं। इंस्पेक्टर सासनी गेट का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं। जल्द सफलता मिलेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें