फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सड़क निर्माण में मूछों की लड़ाई से काम ठप

Sat, 06 Jan 2024 12:32 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
छिड़ावली गांव में सांसद निधि से लगभग डेढ़ सौ मीटर लंबी इंटरलॉकिंग सड़क के निर्माण में दो पूर्व प्रधानों के बीच मूछों की लड़ाई से शुक्रवार को निर्माण का काम बंद हो गया। मजदूरों ने एक पक्ष पर पीटने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन




डेढ़ सौ मीटर लंबी इंटरलॉकिंग सड़क की कार्य योजना में नाली शामिल नहीं है। यह सड़क ठाकुर समाज के घरों से आगे वाल्मीकि बस्ती से होकर गुजर रही है। एक पखवाड़े पूर्व एक पक्ष ने नाली निर्माण कराकर पानी पश्चिम दिशा की तरफ जाने के लिए कहा, जबकि दूसरे पक्ष ने पश्चिम दिशा में पानी की निकासी का विरोध किया। इस पर एसडीएम से शिकायत हुई। एक जनवरी को लेखपाल ने मौके पर दोनों पक्षों से बात की।



ग्राम पंचायत द्वारा नाली निर्माण कराकर जल निकासी पश्चिम दिशा में रखते हुए पानी को आगे पड़ी ग्रामसभा की जमीन पर जमा करने के लिए दोनों पक्षों की लिखित सहमति ले ली। लेकिन शुक्रवार सुबह मजदूरों ने काम शुरू किया तो एक पक्ष ने विवाद शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। हाथापाई होने पर मजदूर काम छोड़कर भाग गए। मामला सांसद तक पहुंचा तो उन्होंने शनिवार को दोनों पक्षों को बुलाकर मामले का निपटारा कराने का आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें