फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहां विकास की जरूरत है, वहां करना चाहिए काम : अग्रवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में सर सैयद डे पर आयोजित वर्ल्ड एल्युमिनाई मीट-2022 में यूपीएससी के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व छात्र प्रोफेसर डीपी अग्रवाल ने कहा कि एएमयू के पूर्व छात्र पूरी दुनिया में फैले हैं। जी-7 और जी-25 देशों में रहना और काम करना गर्व की बात है, लेकिन हमें उन जगहों पर भी काम करना चाहिए, जहां विकास की अधिक जरूरत है।
विज्ञापन

एल्युमिनाई अफेयर्स कमेटी की ओर से कैनेडी हॉल में आयोजित दो दिवसीय मीट के पहले दिन उन्होंने कहा कि भारत में हम विकास के एक ऐसे मोड़ पर पहुंच गए हैं, जहां किसी भी पृष्ठभूमि का कोई व्यक्ति पीछे नहीं है। इस अद्भुत युग में, युवाओं को उच्च उपलब्धि हासिल करने वालों के अनुभवों से सीखना चाहिए। उन्होंने यहां के छात्रों को सलाह दी कि वह एएमयू के पूर्व छात्रों की शानदार सूची से रोल मॉडल की तलाश करें और उनके जीवन की कहानियों से सीखें।
कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने कहा कि पूर्व छात्र मामलों की समिति ने दुनियाभर में फैले पूर्व छात्रों की एक डायरेक्टरी तैयार की है, जिसमें लोग विभिन्न देशों के शहरों में एएमयू के पूर्व छात्रों की खोज कर सकते हैं। कोराना काल ने शिक्षा और ज्ञान साझा करने की अवधारणा को बदल दिया। डिजिटल लर्निंग शिक्षा उद्योग के लिए आवश्यकता बनकर उभरी है। उन्होंने हमें कारपोरेट नेटवर्क, परोपकार परिषद और अन्य नेटवर्क बनाने के लिए उपयोगी सुझाव दिए।
विज्ञापन

अलीगढ़ मेडिकल एल्युमिनाई एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका से डॉ कोहकन शम्सी ने कहा कि उन्होंने तीन अलग-अलग महाद्वीपों के पांच देशों में काम किया है, लेकिन मेरे जीवन का सबसे अच्छा समय अलीगढ़ में गुजरा है। एएमयू ने न केवल मुझे सर्वश्रेष्ठ शिक्षा प्रदान की है, बल्कि मुझे जीवन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रशिक्षित भी किया है। अलीगढ़ एल्युमिनाई एसोसिएशन वाशिंगटन डीसी से वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रफत हुसैन ने कहा कि वाशिंगटन डीसी हर साल 350 से अधिक एएमयू छात्रों की वित्तीय जरूरतों का समाधान कर रहा है।
मुख्य आयकर आयुक्त, अमृतसर डॉ. जहांजेब अख्तर ने कहा कि पर्यावरण के संरक्षण के लिए सबसे महत्वपूर्ण कदमों में से एक प्लास्टिक को न कहना होगा। इसूजू मोटर्स इंटरनेशनल यूएई के अध्यक्ष मंसूर अहमद ने कहा कि दुनिया एक औद्योगिक अर्थव्यवस्था से एक ज्ञान अर्थव्यवस्था में स्थानांतरित हो रही है। दूसरी तरफ उभरती हुई इंटरनेट पर पली-बढ़ी नई पीढ़ी है, जो सीखने के लिए अलग तरह से प्रेरित है।
क्रॉस रोड्स ग्रुप ऑफ डेंटल क्लीनिक, दुबई के प्रबंध निदेशक डॉ. शम्स तबरेज सिद्दीकी ने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर प्रो वाइस चांसलर प्रो. मोहम्मद गुलरेज, रजिस्ट्रार मोहम्मद इमरान, प्रो. एमएम सूफियान बेग, प्रो गीता सिंह, प्रो. मोहम्मद मोबिन आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ. फायजा अब्बासी ने किया।
भारत में सरकारी नौकरियां आकर्षक हैं
हरियाणा के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के महानिदेशक मनोज यादव ने एएमयू के छात्रों को अधिक से अधिक सरकारी नौकरियों में जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारत में सरकारी नौकरियां आकर्षक हैं और परिणामस्वरूप इनकी मांग अधिक है। सरकारी नौकरियों के पिरामिड के शीर्ष पर प्रशासनिक सिविल सेवाएं हैं, लेकिन अन्य सरकारी नौकरियां भी हैं, जिन पर छात्रों को ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें