तहसील में काली पट्टी बांधकर बैठे उत्तर प्रदेश राजस्व अधिकारी संघ के पदाधिकारी। संवाद
- फोटो : samvad
उत्तर प्रदेश राजस्व (प्रशानिक) अधिकारी संघ ने बुधवार को प्रयागराज हाईकोर्ट में अधिवक्ताओं द्वारा तहसीलदार जखनियां के साथ हुई मारपीट के विरोध को लेकर काली पट्टी बांधकर विरोध जताते हुए कार्य किया।
तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व संग्रह अमीन संघ, लेखपाल संघ ने भारी रोष जताया। इस दौरान काली पट्टी बांधकर कार्य किया। तहसील कोल, गभाना, खैर, इगलास एवं अतरौली तहसील में संघ से जुड़े पदाधिकारियों ने अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया।
उन्होंने मांग रखी कि अधिकारियों के साथ आए दिन होने वाली इस प्रकार की घटनाओं को लेकर राजकीय प्रशासनिक अधिकारी संघ न्यायालय में विभागीय कार्य से उपस्थित होने वाले अधिकारियों की सुरक्षा एवं दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की। संवाद