फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला कबड्डी : एटा ने अलीगढ़ को हराया

विज्ञापन
प्रतियोगिता में कबड्डी खेलती खिलाड़ी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में 14वीं अंतरजनपदीय आगरा जोन (उत्तर प्रदेश पुलिस) खेलकूद प्रतियोगिता के महिला कबड्डी में एटा ने अलीगढ़ को 64-26 से हराकर ट्रॉफी जीत ली। वहीं, अलीगढ़ पुलिस की महिला मुक्केबाजों ने वर्चस्व कायम किया। प्रतियोगिता में आठ जिलों के 243 खिलाड़ी कुश्ती, कबड्डी, भारोत्तोलन, बाक्सिंग, पंजा कुश्ती, बॉडी बिल्डिंग व पावर लिफ्टिंग में हिस्सा ले रहे हैं। समापन शनिवार को होगा।
विज्ञापन

पुरुष कबड्डी के पहले सेमीफाइनल में फिरोजाबाद ने एटा को 46-30 को हराया। दूसरे सेमीफाइनल में मथुरा ने मैनपुरी को 52-19 को शिकस्त दी। फाइनल में फिरोजाबाद और मथुरा के बीच मुकाबला होगा। वेटलिफ्ंिटग के 55 किलोग्राम भार वर्ग में बलवीर अलीगढ़ , 61 में वीरेश अलीगढ़, 67 में विजय मथुरा, 73 में प्रदीप कुमार कासगंज, 81 में सचिन मथुरा, 89 में बृजेश मथुरा, 96 में लीलाधर मथुरा, 102 में सुखवीर गुर्जर, 109 भार वर्ग से अधिक अरुण कुमार मथुरा प्रथम रहे। पावर लिफ्टिंग (पुरुष) के 59 किग्रा में विशाल तोमर मथुरा, 66 में विपुल सोलंकी, 74 में प्रदीप कुमार, 83 में महेंद्र भाटी, 93 में लीलाधर मथुरा, 105 में उमंग चौधरी एटा, 120 में सुबोध मथुरा, 120 से अधिक पुष्पेंद्र अलीगढ़ प्रथम रहे।
कुश्ती फ्री स्टाइल (पुरुष)
57 किग्रा वर्ग में बलवीर अलीगढ़, 61 में सतेंद्र अलीगढ़, 65 में मोहित अलीगढ़, 70 में मिथुन अलीगढ़, 74 में प्रवेश अलीगढ़, 79 में वीर बहादुर अलीगढ़, 92 में पुष्पेंद्र अलीगढ़, 97 में आकाश कुमार मैनपुरी, 125 में अभिषेक अलीगढ़ प्रथम रहे।
विज्ञापन

कुश्ती ग्रीको रोमन (पुरुष)
60 किग्रा में रवि अलीगढ़, 63 में राकेश अलीगढ़, 67 में शैलेंद्र अलीगढ़, 72 में दीपक अलीगढ़, 77 में विनय अलीगढ,़ 82 में रवि तोमर मथुरा, 87 में लोकेंद्र मैनपुरी, 130 में प्रदीप अलीगढ़ प्रथम रहे।
--
पंजा कुश्ती (पुरुष)
55 किग्रा में राकेश अलीगढ़, 60 में कौशलेंद्र मैनपुरी, 65 में चेतन मथुरा, 70 में गौरव मथुरा, 75 में सुमित फिरोजाबाद, 80 में आशीष अलीगढ़, 85 में विपिन मैनपुरी, 90 में वैभव कासगंज, 100 में उदयवीर फिरोजाबाद, 105 में राजबीर अलीगढ़ प्रथम, 110 में अरुण मथुरा प्रथम रहे।
बॉडी बिल्डिंग (पुरुष)
65 किग्रा में रवि आगरा, 70 में वेदप्रकाश आगरा, 80 में रिंकू भाटी मथुरा, 85 में धीरज अलीगढ़, 95 में लीलाधर मथुरा, 100 में अरुण कुमार मथुरा प्रथम स्थान रहे।
बॉक्सिंग (महिला)
45-48 किग्रा में अर्चना अलीगढ़, 54-57 में मीनू शर्मा एटा, 48-50 में संध्या मिश्रा मथुरा, 50-52 में नीरज मथुरा, 52-54 में शालू अलीगढ़, 57-60 में कोमल अलीगढ़, 60-63 में मेघना अलीगढ़, 63-66 में सरिता आगरा, 66-70 में मोनिका शर्मा अलीगढ़, 70-75 में रविता अलीगढ़, 81 में रमा नागर अलीगढ़ विजयी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें