फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : महिला आयोग ने दिए रुबीना को सुरक्षा दिलाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानवापी प्रकरण पर बयान देने के बाद सपा महिला सभा की महानगर अध्यक्ष के पद से हटाई गईं रुबीना खानम को महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम ने सुरक्षा मुहैया कराने के निर्देश डीएम व एसएसपी को दिए हैं। उन्होंने फोन पर रुबीना के अलावा डीएम व एसएसपी से भी बातचीत की है। रुबीना ने बताया कि सपा से बगावत करने के बाद वह कट्टरपंथियों के निशाने पर आ गई हैं। इसलिए उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम ने उन्हें फोन करके हालचाल पूछने के साथ ही मिल रही धमकियों का संज्ञान लेते हुए उन्हें सुरक्षा दिलवाने का आश्वासन दिया है। महिला आयोग की अध्यक्ष ने प्रदेश सरकार द्वारा समय-समय पर महिला उत्पीड़न की रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों एवं प्रभावी कार्रवाई के बाद भी ऐसी घटनाओं का संज्ञान में आना अत्यंत खेदजनक है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें