फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: महिला की मौत, दहेज हत्या का आरोप

Sun, 24 Mar 2024 02:21 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

मायके वालों का आरोप है कि उनकी बहन की शादी रसूलपुर निवासी अरुण उर्फ पप्पू के साथ हुई थी। ससुराल वालों ने साड़ी का फंदा लगाकर उनकी बहन को हत्या कर दी। खबर पाकर वह गांव पहुंचे तो बताया गया कि मुस्कान को उसकी ससुराल वाले सीएचसी ले गए हैं, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन
महिला की मौत - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव रसूलपुर निवासी विवाहिता मुस्कान की 23 मार्च रात करीब आठ बजे सीएचसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका के भाई बाबी पुत्र टीकम सिंह निवासी गांव नाई का नगला रोडवेज बस स्टैंड के पीछे कोतवाली हाथरस ने मृतका के पति सहित ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


बाबी के अनुसार गत वर्ष 21 अप्रैल को उनकी बहन की शादी रसूलपुर निवासी अरुण उर्फ पप्पू के साथ हुई थी। 23 मार्च की देर शाम ससुराल वालों ने साड़ी का फंदा लगाकर उनकी बहन को हत्या कर दी। खबर पाकर वह गांव पहुंचे तो बताया गया कि मुस्कान को उसकी ससुराल वाले सीएचसी ले गए हैं, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हुई है। इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह के अनुसार शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें