फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: खैर में महिला का शव मिला, हत्या कर लाश फेंकने की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा के चौकी क्षेत्र के पड़ाव मैदान में मंगलवार की सुबह करीब सात बजे सड़क किनारे महिला का शव मिला। राहगीरों की सूचना पर इंस्पेक्टर प्रवीन कुमार सिंह मय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। माना जा रहा है कि महिला का अपहरण के बाद उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि महिला की शिनाख्त चालीस वर्षीय सीमा पत्नी सतीश निवासी वल्लूखेड़ा थाना दनकौर के रूप में हुई है। मृतक महिला का मायका थाना टप्पल क्षेत्र के गांव देउआका का बताया गया है। पुलिस ने महिला का पोस्टमार्टम कराकर भाई नरेंद्र सिंह को सौंप दिया है। शव को देर शाम देउआका ले गए महिला के भाई नरेन्द्र ने बताया कि सोमवार को टप्पल से बस से ससुराल गई थी। कस्बा खैर में कैसे पहुंची, इसका अभी कोई पता नही चल पाया है। इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह ने कहा है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें