फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: दुकान के लिए चना ले आई महिला की टेंपो के नीचे दबने से मौत

विज्ञापन
विलाप करतीं मृतक ममता देवी की बहू व परिवार वाले। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
गंगीरी के मलसई पुल के पास अज्ञात वाहन ने सामने से आ रही टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे टेंपो पलटा गया। इस हादसे में एक महिला की मौके पर मौत हो गई और सात मुसाफिर घायल हो गए।
विज्ञापन




पुलिस के अनुसार जिला कासगंज के थाना ढोलना के गांव रज्जी नगला निवासी ममता देवी उम्र 50 वर्ष पत्नी स्व. प्रतापसिंह शनिवार की सुबह चना लेने छर्रा आईं थीं। चना खरीद कर छर्रा से टेंपो में बैठकर ढोलना जा रही थी। तभी टेंपो में थाना गंगीरी के मलसई पुल के पास अज्ञात वाहन ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से टेंपो खाई में पलट गया। जिसके नीचे दब कर ममता देवी की मौके पर ही मौत हो गई।




टेंपो में बैठे अजब सिंह व कालीचरण पुत्र ननू सिंह निवासी गांव बड़ेसरा थाना पालीमुकीमपुर व रूकमा देवी पत्नी चंद्रवीर सिंह व रामप्यारी देवी पत्नी भगवान सिंह व नेहा पुत्री भगवान सिंह निवासीगण गांव कुपुकपुर व सत्यवती देवी पत्नी जयवीर व मंयक पुत्र जयवीर निवासी गांव फुसावली थाना बरला व नीलम पत्नी प्रमोद निवासी नगरिया शाहगण थाना अकराबाद व टेंपो चालक फिरोज पुत्र महमूद निवासी कस्बा छर्रा घायल हो गए।
विज्ञापन




चीखपुकार सुनकर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर लोगों को वहां से निकाला। मदद मिलने तक ममता देवी की मौके पर मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिये छर्रा के सरकारी अस्पताल भेजा। ममता देवी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक ममता देवी के एक बेटा व दो बेटियां हैं, तीनों की शादी हो चुकी है। ममता देवी अपनी गांव में ही दुकान चला कर परिवार का गुजारा करती थी। दुकान के लिए ही चना खरीदने छर्रा गईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें