फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: गमी में गई महिला, दिनदहाड़े घर का ताला तोड़कर रुपये-जेवर ले गए चोर

Tue, 20 Feb 2024 12:39 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

फुफेर भाई की मौत पर महिला गमी में गई। दोपहर में घर का ताला तोड़कर चोर एक लाख रुपये, सोने-चांदी के जेवर चुराकर ले गए। मोहल्ले के कुछ लोगों पर शक जाहिर करते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
चोरी - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजली विभाग में संविदा कर्मी के रूप में काम करने वाले फुफेरे भाई की मौत की खबर मिलने पर नगला बघेल गांव निवासी एक महिला अलीगढ़ गई। उधर दिनदहाड़े चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर एक लाख रुपये और एक लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर चुराकर ले गए। पीड़िता की ओर से थाने में तहरीर दी गई है।

विज्ञापन


गुरुसिकरन गांव के मजरा नगला बघेल निवासी सरोज पत्नी जयवीर सिंह के अनुसार 19 फरवरी की सुबह उन्हें अलीगढ़ निवासी फूफा के बेटे जगदीश की मौत की खबर मिली। इस पर वह तत्काल में घर पर ताला बंदकर परिवार वालों के साथ अलीगढ़ चली गईं। उधर दोपहर के समय ताला तोड़कर चोर घर पर रखे एक लाख रुपये, सोने-चांदी के जेवर चुराकर ले गए। उन्होंने मोहल्ले के कुछ लोगों पर शक जाहिर करते हुए थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें