क्वार्सी क्षेत्र के शहंशाहबाद में शनिवार को महिला का शव संदिग्ध हालात में घर में फंदे पर लटका मिला। इस खबर पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस जांच की बात कह रही है।
शहंशाहबाद गली नंबर 10 के तालिब की पत्नी समरीन का शव शनिवार को फंदे पर लटका मिला। जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंच गई। जांच में घरेलू विवाद में आत्महत्या की बात सामने आई। पुलिस ने शव का रविवार को पोस्टमार्टम कराया। इस खबर पर आए मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। कहा कि महिला के एक बच्चा भी था। उसकी मौत के बाद उसे ज्यादा परेशान किया जा रहा है। इंस्पेक्टर क्वार्सी के अनुसार फिलहाल शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया गया है। आरोपों की जांच की जा रही है। ब्यूरो