फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम संग आत्महत्या करने रेलवे स्टेशन पहुंची महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
जीआरपी की सतर्कता से आठ माह के बच्चे के साथ रेलवे स्टेशन पर आत्महत्या करने पहुंची महिला की जान बच गई। कानपुर स्थित ससुराल में हो रहे उत्पीड़न से महिला परेशान थी। इधर, महिला का बच्चे समेत अपहरण होने की सूचना मिलने पर जीआरपी ट्रेनों में उसकी तलाश कर रही थी।
विज्ञापन

जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार ने बताया कि कानपुर से महिला के बच्चे समेत अपहरण हो जाने और उसकी लोकेशन अलीगढ़ रेलवे स्टेशन की सूचना मिली थी। इस पर ट्रेनों में चेकिंग की जा रही थी। इसी बीच बच्चे के साथ महिला प्लेटफार्म संख्या चार पर बैठी मिल गई। महिला के अनुसार, माता-पिता का देहांत हो चुका है। कानपुर के थाना बिल्हौर क्षेत्र के काजीगंज में रहने वाली नानी ने उसकी परवरिश की है। चार साल पहले उसकी ग्राम नसरापुर के बलवीर सिंह से शादी हुई थी। आरोप है शादी के बाद से उसका उत्पीड़न किया जा रहा है। दो दिन पहले सास से झगड़ा होने पर पति और ससुरालियों ने उसकी पिटाई की थी। कोई उपाय न सूझने पर आठ माह के बच्चे के साथ रेलवे स्टेशन बिल्हौर से कालिंदी एक्सप्रेस में बैठकर अलीगढ़ आ गई थी, यहां स्टेशन पर वह ट्रेन के आने का इंतजार कर रही थी ताकि आत्महत्या कर सके। जीआरपी ने नानी को बुलाकर महिला व बच्चे को उनके हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें