गांव दुभिया में 6 दिसंबर की शाम चारपाई पर बैठकर स्वेटर बुन रही एक महिला ममता (45) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। जिससे परिवार में मातम छा गया।
गांव दुभिया निवासी ममता भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष जितेंद्र पाल सिंह उर्फ शीपू ठाकुर की भाभी थी। वह शाम करीब चार बजे घर पर स्वेटर बुन रही थी, अचानक उनके सीने और सिर में तेज दर्द उठा और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई वह अपने पीछे चार बेटी और एक बेटे को रोता-बिलखता छोड़ गई है।