महिला ने दरांती से युवक को घायल कर दिया। उसके पति पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगया गया है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
गांव धारागढ़ी निवासी सोनू चौधरी पुत्र रवेंद्र सिंह का आरोप है कि अनीता देवी पत्नी अनुज उर्फ रिंकू ने रास्ते में दरांती मारकर घायल कर दिया। इसके बाद उसके पति ने घर आकर थाने में दिए गए शिकायती पत्र को वापस लेने का दबाव डाला और जान से मारने की धमकी दी। मामले में रिपोर्ट दर्ज हो गई है।