फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे महिला ने दिया बच्चे को जन्म

विज्ञापन
सासनी गेट भूतेश्वर महाकाली मंदिर के पास सड़क किनारें महिला ने दिया शिशु को जन्म। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
महानगर के सासनी गेट चौराहे के पास सोमवार दोपहर एक महिला ने बच्चे को सड़क सहारे बच्चे को जन्म दिया। यह महिला एक घुमंतू जाति के परिवार से ताल्लुक रखती है। हालांकि इस सूचना पर एंबुलेंस के साथ स्वास्थ्यकर्मी भी पहुंचे। मगर तब तक बच्चे का जन्म हो चुका था। इसके बाद परिवार ने स्वास्थ्य कर्मियों संग जाने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

बताया गया है कि सासनी गेट चौराहे के पास एक परिवार की महिला प्रसव पीड़ा हो रही थी। तभी उसे परिजन अस्पताल ले जाने की तैयारी में थे। इसी दौरान अचानक महिला दर्द से कराह उठी। उसे परिजन भूतेश्वर मंदिर के पास लेकर बैठ गए। सूचना देकर एंबुलेंस बुलाई गई। मगर तब तक लोगों के सहयोग से वहीं बच्चे का जन्म हो गया। बाद में परिवार की महिलाएं प्रसूता व नवजात बच्चे को अस्पताल ले जाने को तैयार नहीं हुईं। उन्हें काफी समझाया गया। मगर परिवार मानने को तैयार नहीं हुआ। बाद में प्रसूता व बच्चे को घर ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें