सोमवार को गांव अरनी अलफपुर के बीच ईंट भट्ठे के समीप मक्का के खेत में निर्वस्त्र हालत में मिली महिला अभी भी बेहोश है। सीओ बरला के अनुसार अभी तक की जांच में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। चार टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही महिला की पहचान कर ली जाएगी।
बेहोशी की हालत में मिली महिला के बारे में किसी ने ग्राम प्रधान शान मोहम्मद को सूचना दी थी। प्रधान की सूचना पर एसआई संजीव चौहान ने मौके पर पहुंचकर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छर्रा पहुंचाया था। वहां से जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था।
सीओ बरला सर्जना सिंह के अनुसार इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि महिला का सीटी स्कैन सामान्य है। अभी तक की जांच में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। महिला का लीवर डैमेज है, जिससे वह बेहोश है।