फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: रामनगर में बुखार से महिला की मौत, एक माह में जा चुकी हैं पांच जानें

Fri, 06 Oct 2023 12:49 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अब तक गांव में बुखार से एक माह के भीतर विनीता सहित पांच लोगों की मौत हाे चुकी है। गांव में हुई इतनी मौतों से गांव के लोग भयभीत दिखाई दे रहे है।
विज्ञापन
मृतका विनीता देवी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली के गांव रामनगर में बुखार से एक महिला की मौत हो गई। गांव में एक माह में अब तक पांच लोगों की बुखार से मौत हाे चुकी है। जिससे गांव में अफरातफरी का माहौल है।

विज्ञापन


एक अक्तूबर को रामनगर निवासी विनीता देवी पत्नी कमल कुमार उम्र 30 वर्ष को बुखार आया था तो परिजनों ने उसको अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया था, जहां पर उसका उपचार चल रहा था। बुधवार देर रात को विनीता की तबीयत और खराब हो गई। आधी रात करीब 2 बजे उसकी मौत हो गई है।

ग्रामीणों का कहना है कि अब तक गांव में बुखार से एक माह के भीतर विनीता सहित पांच लोगों की मौत हाे चुकी है। गांव में हुई इतनी मौतों से गांव के लोग भयभीत दिखाई दे रहे है। उधर, चंडौस सीएचसी प्रभारी डाॅ. कुलदीप राजपुरी का कहना है कि गांव में लगातार स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंच रही है। लोगों को दवा वितरित करने के साथ साथ सफाई के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें