फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से महिला की मौत, पति घायल

Wed, 17 Jan 2024 02:13 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विमलेश देवी का फाइल फोटो - फोटो : Samvad
विज्ञापन
साधु-आश्रम गोधा रोड पर मंगलवार शाम गांव भूतपुरा के निकट मोपेड सवार दंपती को सामने से आए ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे में मोपेड सवार महिला की ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आने से मौके पर मौत हो गई, जबकि पति घायल हो गया।
विज्ञापन




गोधा थाना क्षेत्र के गांव वीरपुर छबीलगढ़ी निवासी हरज्ञान सिंह मंगलवार को पत्नी विमलेश देवी के साथ हरदुआगंज में खरीदारी कर शाम साढ़े चार बजे के करीब मोपेड से गांव लौट रहे थे। भूतपुरा गांव के प्राथमिक विद्यालय के सामने सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्राली ने मोपेड में टक्कर मार दी। इससे 55 वर्षीय विमलेश देवी असंतुलित होकर गिर पड़ीं और ट्रॉली के पहिये के नीचे आ जाने से मौके पर ही मौत हो गई।



हादसा होते ही चालक ट्रैक्टर लेकर भाग निकला। उसकी तलाश में पुलिस टीम लगी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के पति की ओर से तहरीर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें