5 फरवरी की दोपहर कस्बे में नगर पालिका के सामने कैंटर ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि पति घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव गौमत निवासी नीरज देवी अपने पति रविंद्र कुमार और देवर ललित कुमार के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से दवा लेकर बाइक पर गांव लौट रही थीं। बाइक ललित कुमार चला रहे थे। नगर पालिका के सामने पीछे से आए कैंटर ने बाइक में टक्कर मार दी।
इससे बाइक पर पीछे बैठीं नीरज देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने कैंटर को कब्जे में लेते हुए घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। सीएचसी में उपचार के दौरान नीरज देवी की मौत हो गई। उनकी मौत से परिवार वालों का रोकर बुरा हाल था। पुलिस के अनुसार तहरीर के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।