फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: चिकित्सक के इंजेक्शन लगाते ही महिला ने दम तोड़ा

Wed, 21 Feb 2024 01:49 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। बुजुर्ग महिला को झोलाछाप चिकित्सक से उपचार कराना मंहगा साबित हो गया। आरोप है कि चिकित्सक के इंजेक्शन लगाते ही महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन




गांव तलेसरा निवासी पूर्व सैनिक हरवीर सिंह की पत्नी प्रेमवती देवी (60) के पेट में मंगलवार की सुबह तेज दर्द लगा। इस पर परिवार वाले उपचार कराने के लिए कस्बा स्थित झोलाछाप चिकित्सक के पास ले गए। परिवार वालों के अनुसार चिकित्सक ने एक इंजेक्शन लगा दिया।
विज्ञापन




इंजेक्शन लगाते ही प्रेमवती देवी की हालत बिगड़ने लगी और थोड़ी देर में ही मौत हो गई। इस पर परिवार वालों का रोना-पिटना शुरू हो गया। कुछ लोगों ने उन्हें समझाकर शांत कराया, जिसके बाद वह शव लेकर अपने गांव चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें