फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत, शादी में शामिल होने जा रही थी दिल्ली

Sat, 20 Apr 2024 02:31 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

केला देवी शौच करने के लिए दूर अंधेरे में रेलवे पटरी की ओर चली गईं। काफी देर तक न लौटने पर पति और बच्चे उनकी तलाश करते हुए उसी दिशा में पहुंचे जिधर वह गई थीं तो पटरी पर उनका शव पड़ा था।
विज्ञापन
मृतक महिला केला देवी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

19 अप्रैल की सुबह करीब पांच बजे अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर एक महिला ट्रेन की चपेट में आ गई। इससे मौके पर ही मौत हो गई। वह अपने पति और बच्चों के साथ बहन की बेटी की शादी में शामिल होने दिल्ली जा रही थीं।

विज्ञापन


गोरई निवासी करीब 40 वर्षीय केला देवी पत्नी सत्ते सिंह पति व तीनों बच्चों के साथ अपनी बहन की बेटी में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रही थीं। अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर उनका बेटा टिकट लेने गया। उधर केला देवी शौच करने के लिए दूर अंधेरे में रेलवे पटरी की ओर चली गईं। काफी देर तक न लौटने पर पति और बच्चे उनकी तलाश करते हुए उसी दिशा में पहुंचे जिधर वह गई थीं तो पटरी पर उनका शव पड़ा था।

आशंका है कि इसी दौरान निकली सुपरफास्ट एक्सप्रेस की चपेट में वह आ गईं। उनका शव देखते ही परिवार वाले दहाड़ मारकर रोने लगे तो प्लेटफार्म पर मौजूद यात्री सहित जीआरपी कर्मी मौके पर पहुंच गए। जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें