रोरावर थाना क्षेत्र के गांव तालसपुर की पुलिया के पास वृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे के करीब मालगाड़ी की चपेट में आकर एक वृद्ध महिला की मौत हो गई।
रोरावर थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि गांव तालसपुर की पुलिया के पास रेलवे लाइन पर वृद्ध महिला का शव मिला है। पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों से महिला की शिनाख्त कराई, मगर कुछ पता नहीं चला। महिला की उम्र लगभग 60 वर्ष है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को मोर्चरी भेज दिया गया है। संवाद