फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : महिला की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर के थाना क्वार्सी क्षेत्र के किशनपुर स्थित तेली वाली गली में सोमवार देर रात महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर विषाक्त पदार्थ खिलाकर मार डालने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक क्वार्सी विजय सिंह ने बताया कि तेली वाली गली निवासी बिजेंद्र सिंह की 28 वर्षीय पत्नी प्रियंका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह तीन बच्चों की मां थी। बिजेंद्र एक दुकान पर मजदूरी करता है। प्रियंका की मौत की खबर पर उसके मायका थाना दक्षिण क्षेत्र फिरोजाबाद से परिजन आ गए। उन्होंने पति व ससुरालियों पर विषाक्त पदार्थ देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद से पति बिजेंद्र सिंह घर से फरार है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें