महानगर में करीब 15 दिन के बाद कोरोना का एक और मामला सामने आया है। मैरिस रोड निवासी 70 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित पायी गई है। बुखार होेने पर निजी लैब में महिला का नमूना जांच के लिए दिया गया था। जांच रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हलचल है। सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी ने लोगों से दो गज की दूरी बनाकर रखने व मास्क पहनने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि बचाव ही सबसे बेहतर उपचार है। इससे पहले जो कोरोना संक्रमित मिले थे, वह अब ठीक हो चुके हैं।