फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: फैक्टरी संचालक पर महिला ने लगाया ब्लैकमेल करने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
तालानगरी की एक फैक्टरी में अकाउंटेंट की नौकरी कर चुकी महिला ने एक फैक्टरी मालिक और उसकी पत्नी पर पुरानी फोटो संग छेड़छाड़ कर उसे अश्लील बनाकर भेजने और ब्लैक मेल कर पांच लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




आरोप लगाने वाली महिला तालानगरी क्षेत्र के एक गांव में स्थित अपने मायके में रह रही है। उसका कहना है कि तीन साल पहले वह तालानगरी की देवस्य ऑयल (वैष्णवी ल्यूब्रीकेन्ट) नामक फैक्टरी में अकाउंटेंट का काम करती थी। फैक्टरी मालिक सुशील चौहान और उसकी पत्नी का निवासी गूलर रोड थाना देहली गेट का उसके घर आना जाना हो गया।



महिला का आरोप है कि नौकरी छोड़ने के बाद फैक्टरी मालिक सुशील और उसकी पत्नी उसके फोटो से छेड़खानी कर उन्हें अश्लील बनाकर परिचितों व रिश्तेदारों के पास भेजकर बदनाम करते हैं, उसकी बहन को भी ब्लैकमेल किया जा रहा है। महिला ने थाने में दी तहरीर में न्याय न मिलने पर आत्महत्या की धमकी भी दी है।
विज्ञापन





फैक्टरी संचालक सुशील चौहान का आरोप है कि महिला का अपने पहले पति से मुकदमा चल रहा है। महिला ने नौकरी के बहाने नजदीकी बढ़ाई। इसके बाद उसकी शादी शुदा जिंदगी बर्बाद कर पत्नी बच्चों को भगा दिया और उसके साथ मंदिर में शादी कर ली। इसके बाद भी महिला उसके साथ रहने के बजाय अपने मायके वालों संग मिलकर रुपये ऐंठ रही है। उसकी फैक्टरी भी बंद हो गई। शादी के साक्ष्य उसने तालानगरी पुलिस को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें