फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कबड्डी टूर्नामेंट में राधेवेदा अकादमी बनी विजेता

विज्ञापन
 खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते आकाश चौधरी व अन्य। - फोटो : samvad
विज्ञापन
सुजाबलगढ़ मार्ग स्थित खजान सिंह वर्मा कन्या इंटर कॉलेज के पास चल रहे नौवें क्लब कबड्डी टूर्नामेंट का फाइनल बुधवार रात खेला गया। राधेवेदा एकेडमी और सतेंद्र राना की टीम के बीच मुकाबला हुआ। इसमें राधेवेदा एकेडमी ने जीत दर्ज कर प्रथम स्थान हासिल किया। मुख्य अतिथि आकाश चौधरी ने विजेता टीम के कप्तान को 51 हजार रुपये और शील्ड देकर सम्मानित किया। सतेंद्र राना की टीम उपविजेता रही। कप्तान को 31 हजार रुपये और शील्ड प्रदान की गई। टूर्नामेंट में पिसावा समेत आसपास के गांवों की करीब तीन दर्जन टीमों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर लोकेश कुमार, दिनेश कुमार, शमशाद खान, मनवीर सिंह, खानचंद, अमित कुमार, चंद्रपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें