फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: एडी हेल्थ से मिलकर करेंगे एफआईआर की मांग

Mon, 08 Dec 2025 02:22 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सफेदपुरा गांव निवासी प्रसूता जावित्री और उसके नवजात की मौत के मामले में घिरे पूजा नर्सिंग होम पर एफआईआर के लिए सोमवार को परिजन एडी हेल्थ से मिलेंगे। मृतका के देवर गजेंद्र का आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग के जांच अधिकारी ने पहली शिकायत की जांच में नर्सिंग होम और संचालिका को बचाने की पूरी कोशिश की थी। डीएम के आदेश पर नर्सिंग होम के दो कमरे ही सील किए गए हैं। अभी तक मामले में एफआईआर नहीं कराई गई है। हरदुआगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. प्रवेंद्र कुमार ने बताया कि पूजा नर्सिंग होम और आस्था हॉस्पिटल पर आगे की कार्रवाई उच्चाधिकारियों के आदेश पर होगी। मामले की जांच कर रहे एसीएमओ डाॅ. सुनील जैन शनिवार को अवकाश पर गए थे। संभवतः सोमवार को कुछ कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें