फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पति को कमरे में दूसरी महिला के साथ देख पत्नी भड़की, किया हंगामा, हुआ ड्रामा

Tue, 05 Dec 2023 12:43 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

महिला अलीगढ़ से मथुरा पति के इंस्टीट्यूट पर पहुंच गई। वहां उसने पति को एक दूसरी महिला के साथ अकेले कमरे में देख लिया। इसका विरोध किया। साथ रहने के लिए बच्चों के जीवन की दुहाई दी, मगर पति साथ रखने को तैयार नहीं हुआ। उल्टा महिला को पीट दिया।
 
विज्ञापन
अन्य महिला संग देखा - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के कृष्णा नगर इलाके में रहने वाले एक होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट के संचालक का पारिवारिक विवाद सड़क पर आ गया। युवक को उसकी पत्नी ने दूसरी महिला के साथ कमरे में अकेला पाकर हंगामा खड़ा कर दिया। काफी देर तक हाईवोल्टेज ड्रामा चला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले का निपटारा किया।

विज्ञापन


वाकये के अनुसार होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट के संचालक की शादी अलीगढ़ की युवती से हुई थी। दंपती को दो बच्चे भी हैं। काफी समय से इंस्टीट्यूट संचालक ने पत्नी को मायके में छोड़ रखा है। दोनों के बीच मुकदमेबाजी भी चल रही है। कुछ दिन पहले संचालक ने पत्नी को तलाक की सूचना भेज दी। महिला अलीगढ़ से आई और पति के इंस्टीट्यूट पर पहुंच गई। 

वहां उसने पति को एक दूसरी महिला के साथ अकेले कमरे में देख लिया। इसका विरोध किया। साथ रहने के लिए बच्चों के जीवन की दुहाई दी, मगर पति साथ रखने को तैयार नहीं हुआ। उल्टा महिला को पीट दिया। सरेराह बाल पकड़कर घसीटा भी। सूचना पर पुलिस पहुंची। दंपती के विवाद की जानकारी प्राप्त की। इंस्टीट्यूट संचालक को पुलिस ने खरी-खोटी भी सुनाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें