फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश को तोड़ने वाले के समर्थक निकाल रहे भारत जोड़ो यात्रा : तोमर

विज्ञापन
डीएस कॉलेज के ऑडीटोरियम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा शोभायात्रा को झंडी दिखाकर शुभार - फोटो : संवाद
विज्ञापन
प्रदेश के ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने कहा कि देश को तोड़ने वाले के समर्थक भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कर कहा कि 55 साल का एक युवा भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। यह वह लोग हैं, जिन्होंने जेएनयू में भारत तेरे टुकड़े होंगे, इंशा अल्लाह-इंशा अल्लाह, का समर्थन किया था।
विज्ञापन

शुक्रवार को डीएस कॉलेज के सभागार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित छात्र हुंकार में वह बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि एबीवीपी युवाओं को मार्गदर्शन देती है। यह जिंदगी जीने का तरीका सिखाती है। मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश मोदी-योगी के हाथों में है। हर उद्यमी उत्तर प्रदेश में निवेश करने को तैयार है। भारत संस्कार और संस्कृति का देश है। यूक्रेन-रूस के युद्ध में भारत की भूमिका मध्यस्थता की रही है। देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। बीबीसी वृत्तचित्र के पोस्टर और साहिल कुमार की पिटाई के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस पर मोदी सरकार की नजर है।
कोल विधायक अनिल पाराशर ने कहा कि युवाओं का सही दिशा अगर कही मिल सकती है, तो वह जगह अखिल भारतीय विद्यार्थी है। प्रांत संगठन मंत्री मनीष राय ने कहा कि परिषद अपनी स्थापना के 75 साल पूरा होने पर देश भर में जिला सम्मेलन कर रही है।
विज्ञापन

हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल के सचिव डॉ. राकेश नंदन ने युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। अध्यक्षता उद्यमी अजय पटेल ने की व संचालन पायल पाठक ने किया। संयोजक शैलेंद्र प्रजापति रहे। इसके बाद शोभायात्रा निकली, जो दुबे का पड़ाव चौराहा, मदार गेट चौराहा से आर्य समाज मंदिर होते हुए रामलीला मैदान में पूर्ण हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें