हल्की बारिश के चलते भीड़ में कमी रही और दहन के बाद जाम जैसी ज्यादा दिक्कत नहीं हुई।शहर में सुबह पथ संचलन, दोपहर में धम्म शोभायात्रा और दोपहर को ही रावण वध शोभायात्रा व रावण पुतला दहन को लेकर यातायात के विशेष इंतजाम किए गए थे। मगर जैसे ही शोभायात्रा शुरू हुई और यह जब जीटी रोड से आर्य समाज के रास्ते आगरा रोड पर आए तो शहर के अंदर भ्रमण करने वाले ऑटो, टेंपो, टिर्री व दोपहिया आदि की वजह से दोनों मार्गों पर जाम लगा। रावण दहन के बाद भीड़ कुछ देर को जीटी रोड पर यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई।कड़े रहे सुरक्षा इंतजाम, एसएसपी ने दी बधाई रावण पुतला दहन स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखे गए।
कहने को पुलिस प्रशासनिक स्तर से रावण पुतला दहन को लेकर खासी तैयारियां की गईं थीं, रूट डायवर्जन व पार्किंग तक की व्यवस्था की गई थी, मगर दोपहर में जिस इलाके से शोभायात्रा निकली, उस इलाके में कुछ देर जाम के हालात रहे। शाम को रावण पुतला दहन स्थल के पास जाम का ज्यादा अंदेशा था। मगर बारिश ने अपना काम कर दिया। हल्की बारिश के चलते भीड़ में कमी रही और दहन के बाद जाम जैसी ज्यादा दिक्कत नहीं हुई।
विज्ञापन
शहर में सुबह पथ संचलन, दोपहर में धम्म शोभायात्रा और दोपहर को ही रावण वध शोभायात्रा व रावण पुतला दहन को लेकर यातायात के विशेष इंतजाम किए गए थे। हालांकि दोपहर तक सब ठीक रहा। मगर जैसे ही शोभायात्रा शुरू हुई और यह जब जीटी रोड से आर्य समाज के रास्ते आगरा रोड पर आए तो शहर के अंदर भ्रमण करने वाले ऑटो, टेंपो, टिर्री व दोपहिया आदि की वजह से दोनों मार्गों पर जाम लगा।
इस दौरान सबसे अधिक प्रभावी मीनाक्षी पुल, जीटी रोड का दुबे पड़ाव व गांधीपार्क का इलाका और आगरा रोड रहा। मगर जैसे ही शोभयात्रा मामू भांजा बाजार में प्रवेश कर गई तो यह मार्ग सुचारू हो गए। इसके बाद बाजार में जाम के हालात रहे। मगर शाम को नुमाइश मैदान पहुंचते पहुंचते बारिश के कारण भीड़ छंट गई और जिस तरह से बड़े जाम का अंदेशा था। वैसा कुछ नहीं हुआ। रावण दहन के बाद भीड़ कुछ देर को जीटी रोड पर यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई।
विज्ञापन
कड़े रहे सुरक्षा इंतजाम, एसएसपी ने दी बधाई
रावण पुतला दहन स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखे गए। इस दौरान एसएसपी कलानिधि नैथानी भी आयोजन स्थल पर मौजूद रहे। इस दौरान कई बार सुरक्षा इंतजामों पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया। बाद में आयोजन सकुशल होने पर सभी को बधाई दी।