फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: लॉ की परीक्षा देने आए छात्र ने शिक्षकों से मांगा प्रवेश पत्र, हरकत से नाराज छात्रों ने कर दी पिटाई

Thu, 13 Oct 2022 01:25 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

में लॉ की परीक्षा देने आए छात्र से प्रवेश द्वार पर शिक्षकों ने प्रवेश पत्र मांग लिया। इसी बात पर वह भड़क गया और शिक्षकों से ही परिचय पत्र मांगने लगा। एक शिक्षक ने अपना परिचय पत्र निकालकर दिखा दिया। 
विज्ञापन
छात्र की पिटाई का सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में लॉ की परीक्षा देने आए छात्र से डीएस कॉलेज के प्रवेश द्वार पर जब शिक्षक ने प्रवेश पत्र मांग लिया तो छात्र शिक्षक पर भड़क गया। छात्र ने उल्टा शिक्षक से ही परिचय पत्र मांग लिया।इस पर नाराज अन्य छात्रों ने उसके साथ मारपीट कर दी।

 

हुआ यूं कि दोपहर में लॉ की परीक्षा देने आए छात्र से प्रवेश द्वार पर शिक्षकों ने प्रवेश पत्र मांग लिया। इसी बात पर वह भड़क गया और शिक्षकों से ही परिचय पत्र मांगने लगा। एक शिक्षक ने अपना परिचय पत्र निकालकर दिखा दिया। 

 

यह बात पूरे कैंपस में फैल गई। परीक्षा खत्म होने पर वापसी के समय अन्य छात्रों ने उस छात्र को यह कहते हुए टोका कि तुम्हें शिक्षक के साथ ऐसा व्यवहार नहीं करना चाहिए था। इस पर वह छात्र भड़क गया। इसी बात पर अन्य छात्रों ने उसे पीट दिया। बाद में शिक्षकों ने मसला शांत कराया। इस मामले में प्रॉक्टर कार्यालय में लिखित शिकायत दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें