गिरवी रखी भैंस वापस मांगी तो जीजा और उसके भाइयों ने साले को पीट दिया। गंगीरी थाने में इसकी तहरीर दी गई है। एटा जिले के थाना मलावन के गांव गंगरोल निवासी पिंकू कुमार पुत्र सुनहरी लाल ने बताया कि कुछ महीने पहले उन्हें कुछ रुपयों की जरूरत थी। इसलिए उन्होंने अपनी भैंस थाना गंगीरी के गांव रतरोई निवासी जीजा के पास गिरवी रख कर 35,000 रुपये ले लिए थे। शनिवार को वे अपने जीजा के पास गए और 35,000 रुपये वापस कर दिए। रुपये देने के बाद भैंस वापस मांगी तो जीजा और उनके भाइयों ने उसे बुरी तरह पीट दिया। सिर फोड़ दिया। पिंकू ने अपने जीजा रतरोई निवासी सहित चार लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।