फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: टीका लगाकर स्वागत, बच्चे बोले-स्कूल में अच्छा लगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बेसिक, माध्यमिक शिक्षा विभाग के साथ ही सीबीएसई बोर्ड का नया शैक्षणिक सत्र शनिवार को पहली अप्रैल से शुरू हो गया। कई स्कूलों में तीन अप्रैल से नया सत्र शुरू होगा। नए सत्र के पहले दिन स्कूल से निकले बच्चों में खुशी थी। वह बोले-स्कूल आकर अच्छा लगा। वहीं, पहली बार स्कूल आए बच्चे थोड़े गुमसुम और परेशान दिखे।
विज्ञापन



कंपोजिट इंग्लिश मीडियम एलमपुर लोधा में प्रवेश से पहले बच्चों को टीका लगाकर स्वागत किया गया। उन पर गुलाब की पंखुड़ियां बरसाई गईं। प्रधानाध्यापक वीके सिंह व अन्य मौजूद रहे। छुट्टी होने के बाद बच्चे हंसते-खिलखिलाते बाहर आए। इंतजार में खड़े माता-पिता उन्हें साथ लेकर गए। अभिभावकों ने उनसे पहले दिन का अनुभव पूछा। उधर, कुछ बच्चे जिन्होंने नर्सरी में दाखिला लिया, वह स्कूल आने और निकलने के दौरान राेते-बिलखते नजर आए।



बच्चों के बोल

मुझे स्कूल आकर अच्छा लगा। अपने दोस्तों से मिला। पढ़ाई भी की।
-गर्वित मित्तल, कक्षा 1

स्कूल में नाश्ता किया, जब छुट्टी हुई तो मैं बहुत खुश हो गई।
-गौरांगी, कक्षा यूकेजी


कक्षा में साथ पढ़ रहीं छात्राओं से छुट्टियों के अनुभव साझा किए।
-काव्या, कक्षा 3








स्कूल चलो अभियान का सीधा प्रसारण
अलीगढ़। नुमाइश के कृष्णांजलि सभागार में स्कूल चलो अभियान व संचारी रोग नियंत्रण अभियान का लखनऊ से सीधा प्रसारण को जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने देखा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजस्व राज्यमंत्री अनूप प्रधान, शहर विधायक मुक्ता संजीव राजा, कोल विधायक अनिल पाराशर, विधान परिषद सदस्य डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह, ऋषिपाल सिंह, बीएसए सतेंद्र कुमार, डीआईओएस सर्वदा नंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें