फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के लिए बुधवार की खिचड़ी बृहस्पतिवार को भेज दी

विज्ञापन
गांव नगला गोपी के संविलियन विद्यालय में बदबूदार खाने को दिखाते विद्यार्थी। संवाद - फोटो : MURSAN
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरसान।
विज्ञापन

बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन तैयार करने वाली एनजीओ मनमानी पर उतर आई है। बृहस्पतिवार को मुरसान क्षेत्र के गांव नगला गोपी के संविलियन विद्यालय में एनजीओ ने बुधवार की खिचड़ी भेज दी। जिसमें काफी बदबू आ रही थी। ग्राम प्रधान ने मौके पर पहुंचकर बच्चों को खाना खाने से रोका और इसकी शिकायत संबंधित अधिकारियों से भी की।
ग्राम प्रधान चंद्रभान सिंह का कहना है कि काफी समय से गांव नगला गोपी के संविलियन विद्यालय में एनजीओ द्वारा मनमानी तरीके से खाना भेजा जा रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद बच्चों को सही ढंग से खाना नहीं भेजा जा रहा है। बृहस्पतिवार को भोजन में दाल रोटी भेजी जानी थी लेकिन एनजीओ ने बुधवार की रखी हुई खिचड़ी भेज दी गई। जिसमें काफी बदबू आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय के पास के रहने वाले कुछ बच्चे अपने घरों से खाना लेकर आए हैं और कुछ बच्चों ने दिन भर खाना नहीं खाया। प्रधानाध्यापक सत्यपाल सिंह का कहना है कि अधिकारियों को इस बारे में अवगत करा दिया है। एनजीओ वाले लगातार मनमानी तरीके से गलत गलत खाना भेज रहे हैं। संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के लिए पत्र लिखकर शिकायत कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें