फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: चोरी के आरोप में बराती को बंधक बनाया

Tue, 23 Apr 2024 03:11 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना गोधा के गांव नगला बाग में अपने दोस्त के बेट की बरात में गए व्यक्ति को दोस्त और लड़की पक्ष ने बंधक बना लिया। आरोप है कि उसने दो लाख रुपये और सोने-चांदी के जेवर गायब कर दिए हैं। हालांकि चोरी करने का कोई प्रमाण न मिलने पर देर शाम छोड़ दिया।
विज्ञापन




गांव खेड़ा खुर्द निवासी विजय सिंह पुत्र चंद्रपाल सिंह रविवार को अलीगढ़ शहर निवासी अपने दोस्त के बेटे की बरात में शामिल होने गांव नगला बाग गए थे। सोमवार की सुबह करीब आठ बजे वह अपने घर लौट गए। परिवार वालों के अनुसार घर पहुंचते ही विजय सिंह के पास उनके दोस्त विजय सिंह का फोन आया कि दो लाख रुपये और सोने-चांदी के जेवर नहीं मिल रहे हैं। इस पर विजय सिंह दोबारा नगला बाग पहुंच गए।



आरोप है कि वहां पर उनके दोस्त और लड़की पक्ष ने विजय सिंह पर रुपये-जेवर चोरी करने का आरोप लगाते हुए बंधक बना लिया। देर शाम तक चली पंचायत में आरोप साबित न होने पर समझौता करते हुए उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें