फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: नगर निगम के दावे फेल, दो घंटे की बारिश में जलभराव से बेहाल हो उठे लोग

Tue, 20 Sep 2022 01:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

जलभराव के चलते कीचड़ व गंदगी सड़कों पर उफना आई। कई सरकारी कार्यालय एवं अफसरों के आवास में पानी भर गया। सारसौल चौराहे के अलावा रामघाट रोड पर घंटों जाम लगा रहा। इस बारिश ने फिर से नगर निगम के स्मार्ट सिटी और नाला-नाली सफाई अभियान की पोल खोलकर रख दी है।
विज्ञापन
बारिश के बाद रामघाट रोड पर हुआ जलभराव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से परेशान लोगों के लिए सोमवार की सुबह बारिश के रूप में कुछ राहत लेकर आई। हालांकि इससे जितनी राहत मिली, उससे कहीं अधिक आफत से भी शहरवासियों को जूझना पड़ा। करीब दो घंटे की बारिश में शहर के कई निचले इलाके जलमग्न हो गए। मकानों और दुकानों में पानी घुस गया। राहगीरों और वाहन चालकों को जलभराव से काफी दिक्कतें उठानी पड़ी।

विज्ञापन


जलभराव के चलते कीचड़ व गंदगी सड़कों पर उफना आई। कई सरकारी कार्यालय एवं अफसरों के आवास में पानी भर गया। सारसौल चौराहे के अलावा रामघाट रोड पर घंटों जाम लगा रहा। इस बारिश ने फिर से नगर निगम के स्मार्ट सिटी और नाला-नाली सफाई अभियान की पोल खोलकर रख दी है।

बारिश के चलते शहर के मामू भांजा, अचल ताल, रसलगंज, सराय रहमान, बारहद्वारी, रघुवीरपुरी, शाहजमाल, देहलीगेट, आगरा रोड, सासनीगेट, महेंद्र नगर, बैंक कॉलोनी, खिरनीगेट, छर्रा अड्डा पुल, गुरुद्वारा रोड, सुुरेंद्र नगर, रावण टीला, विष्णुपुरी, गोविंद नगर, देवी नगला, एटा चुंगी, विकास नगर, चंदनियां, नगला तिकोना, मानसरोवर, ज्ञानसरोवर, सौ फुटा रोड, स्टेशन रोड, सेंटर प्वाइंट चौराहा, समद रोड, मैरिस रोड पर जलभराव हो गया। रामघाट रोड की विद्यानगर कॉलोनी में सांसद सतीश गौतम के कार्यालय के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के आवास में पानी जा घुसा। जज कंपाउंड, मलखान नगर में सरकारी अफसरों एवं न्यायिक अधिकारियों के घरों में पानी जा घुसा। देर शाम तक नगर निगम की टीमें पानी निकासी कराने में जुटी रहीं।
विज्ञापन


यहां भी भरा पानी
नगर निगम के जवाहर भवन, दीवानी गेट, तस्वीर महल चौराहा, कंट्रोल रूम, अमीर निशा, दोदपुर, लक्ष्मी बाई मार्ग, केला नगर, मेडिकल रोड, सर सैय्यद नगर, जमालपुर, रामघाट रोड, एडीए कॉलोनी, औरा पर्ल, पीएसी रोड आदि समेत कई प्रमुख मार्गों पर जलभराव हो गया। रामघाट रोड और मीनाक्षी पुल के पास जलभराव होने से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे घंटों जाम लगा रहा। बारिश से शहर की सभी सड़कें, नाली-नाले लबालब हो गए। कई इलाकों में जलभराव के साथ ही सड़क पर कीचड़ और गंदगी से राहगीरों और वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

स्कूटी -बाइक में पानी भरा, हुई परेशानी
बारिश से दो पहिया वाहनों के चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। किसी की मोटरसाइकिल बंद हो गई तो किसी की स्कूटी और कार में पानी जा घुसा। इससे चालक दूसरे लोगों की मदद से धक्का लगाते हुए और वाहनों को खींचते हुए नजर आए। मौसम खुलने पर जलभराव होने से घंटों जाम की स्थिति बनी रही। कई इलाकों में देर शाम तक बिजली आपूर्ति ठप पड़ी रही।

बारिश के चलते रामघाट रोड पर जलभराव होने से लगा लंबा जाम।- फोटो : अमर उजाला

 

शाहजमाल ईदगाह पर बारिश के बाद जलभराव में फंसी कार।- फोटो : अमर उजाला

 

शाहजमाल एडीए कॉलोनी में बारिश के बाद घरो में घुसा पानी।- फोटो : अमर उजाला

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें