फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: बारिश से शहर में फिर से भरा पानी, लोगों को करना पड़ा परेशानी का सामना

Mon, 08 Aug 2022 09:33 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

इस बारिश ने एक बार फिर नगर निगम की स्मार्ट सिटी की मुहिम और नाला-नाली के सफाई अभियान को आइना दिखा दिया। इस बारिश से शहर का कोई भी इलाका अछूता नहीं रहा। जहां की सड़कें, नाली, नाले बारिश के पानी से लबालब न हो गए हों।
विज्ञापन
बारिश के बाद मैरिस रोड पर हुआ जलभराव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महानगर के साथ देहात क्षेत्र में रविवार सुबह से दोपहर तक कभी तेज तो कभी रुक - रुककर हुई बारिश से लोगों को राहत मिली । हालांकि इस बारिश से जितनी राहत मिली, उससे कहीं अधिक आफत भी लोगों को उठानी पड़ी। रामघाट रोड समेत तमाम निचले इलाकों में जलभराव हो जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


इस बारिश ने एक बार फिर नगर निगम की स्मार्ट सिटी की मुहिम और नाला-नाली के सफाई अभियान को आइना दिखा दिया। इस बारिश से शहर का कोई भी इलाका अछूता नहीं रहा। जहां की सड़कें, नाली, नाले बारिश के पानी से लबालब न हो गए हों। कई इलाकों में जलभराव के साथ ही सड़क पर कीचड़ और गंदगी उफन आने से राहगीरों और वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

घरों - दुकानों में घुसा पानी, बिजली हुई ठप
शहर के तमाम निचले इलाकों में बारिश का पानी मकान और दुकानों में जा घुसा। इससे लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ी। बारिश से मामू भांजा, अचल ताल, रसलगंज, सराय रहमान, बारहद्वारी, रघुवीरपुरी, शाहजमाल, देहलीगेट, आगरा रोड, सासनीगेट, महेंद्र नगर, बैंक कॉलोनी, खिरनीगेट, छर्रा अड्डा पुल, गुरुद्वारा रोड, सुुरेंद्र नगर, विष्णुपुरी, रावण टीला, गोविंद नगर, देवी नगला, एटा चुंगी, विकास नगर, चंदनियां, नगला तिकोना, मानसरोवर, ज्ञानसरोवर, सौ फुटा रोड, स्टेशन रोड, सेंटर प्वाइंट चौराहा, समद रोड, मैरिस रोड, दीवानी गेट, तस्वीर महल चौराहा, कंट्रोल रूम, अमीर निशा, दोदपुर, लक्ष्मी बाई मार्ग, केला नगर, मेडिकल रोड, सर सैय्यद नगर, जमालपुर, रामघाट रोड, एडीए कॉलोनी, औरा पर्ल, पीएसी रोड, अनूपशहर रोड आदि समेत कई प्रमुख मार्गों पर जलभराव हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे दो पहिया वाहनों के चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पानी में किसी की मोटरसाइकिल बंद हो गई तो किसी की स्कूटी और कार में पानी भर गया। इससे वे दूसरे लोगों की मदद से धक्का लगाते हुए और वाहनों को खींचते हुए नजर आए। मौसम खुलने पर जलभराव होने से घंटों जाम की स्थिति बनी रही। कई इलाकों में देर शाम तक घंटो बिजली आपूर्ति ठप पड़ी रही।

फसलों के लिए मुफीद रही बारिश
बारिश फसलों के लिए टॉनिक देने वाली साबित हुई। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार धान और खरीफ की फसलों को इस बारिश से काफी लाभ मिलेगा। देहात क्षेत्र के गभाना, खैर, लोधा, जवां, अतरौली, हरदुआगंज आदि क्षेत्रों में तेज बारिश हुई। खेतों में भी पानी भर गया। लंबे इंतजार बाद हुई अच्छी बारिश ने किसानों के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम किया है। एडीएम वित्त एवं राजस्व अमित कुमार भट्ट ने बताया कि बारिश से जिले में किसी प्रकार की अनहोनी या नुकसान होेने की सूचना नहीं मिली है। सभी तहसीलों के लेखपालों को अपने - अपने क्षेत्रों में नजर रखने को कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें