फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: शाहजमाल कब्रिस्तान में घुसा पानी, कब्रें धंसी

विज्ञापन
शाहजमाल एडीए में बारिश के बाद हुए जलभराव से गुजरते वाहन। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
बुधवार को हुई दो घंटे की मूसलाधार बारिश से शाहजमाल कब्रिस्तान में पानी घुस गया। अत्याधिक पानी की वजह से कब्र जमीन में धंस गईं। शनिवार को मोहर्रम है। ऐसे में लोग परेशान हैं।
विज्ञापन




करीब छह माह पहले फरवरी में शाहजमाल कब्रिस्तान का सौंदर्यीकरण का काम मुतवल्ली द्वारा कराया जा रहा था। इस दौरान कब्रिस्तान की बाउंड्री वॉल भी कराई जानी थी। 17 फरवरी को कुछ भाजपाइयों ने इस सौंदर्यीकरण पर एतराज जताया और विवाद खड़ा हो गया। भाजपाइयों का आरोप था कि कब्रिस्तान की बाउंड्री वॉल रास्ते को कब्जा कर किया जा रहा।



मार्च में एक बार फिर विवाद उठा और काम रुकवा दिया गया। जिसके बाद पुलिस व प्रशासन आज तक इस मामले में फैसला नहीं करा पाया है। नतीजतन कब्रिस्तान में पानी घुसने से कब्र पानी में डूब गई हैं। मुतबल्ली मोईन उर्फ मोनू ने बताया कि बुधवार को बारिश के बाद पानी कब्रिस्तान में अंदर घुस गया। जिसके कारण कई कब्र धंस गईं। शनिवार को मोहर्रम है, ऐसे में उस दिन भी दिक्कत आएंगी। उन्होंने अधिकारियों को इसकी सूचना दी। मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ, देहली गेट और रोरावर प्रभारी निरीक्षक पहुंचे। उन्होंने मोहर्रम के बाद मामले के निस्तारण का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन










शाहजमाल ईदगाह की हालत का जिम्मेदार है प्रशासन

अलीगढ़। पूर्व सपा विधायक हाजी जमीरउल्लाह ने कहा है कि शाहजमाल, ईदगाह और कब्रिस्तान के पास हुए भारी जलभराव हुआ है। जिसका जिम्मेदार नगर निगम और प्रशासन है। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले कब्रिस्तान के सौंदर्यीकरण के काम को कुछ भाजपाइयों ने विवाद खड़ा कर रुकवा दिया। प्रशासन द्वारा शाहजमाल, ईदगाह व कब्रिस्तान के आसपास के नालों का पानी ईदगाह कब्रिस्तान की तरफ मोड़ दिया गया। जिससे जब भी बारिश होती है सारा पानी कब्रिस्तान और ईदगाह की तरह ही दौड़ता है। जिससे ईदगाह कब्रिस्तान का बड़ा नुकसान होगा। यह सोची समझी साजिश है। उन्होंने कहा कि क्या अलीगढ़ की सबसे बड़ी ईदगाह और कब्रिस्तान स्मार्ट सिटी का हिस्सा नहीं हैं। प्रशासन ने इसके नुकसान से बचाव के लिए कोई इंतजाम नहीं किए। उन्होंने कहा कि वह ईदगाह कब्रिस्तान बचाने के लिए जनता के साथ आंदोलन करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें