फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के लिए रतजगा कर रहे डोरी नगर के लोग

विज्ञापन
डोरी नगर में पानी की समस्या से परेशान लोगो ने सरकारी हैंडपंप में लगाई सबमर्सिबल। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
एटा चुंगी स्थित नौरंगाबाद के पास डोरी नगर की 14 हजार की आबादी पानी के संकट से जूझ रही है। आधी रात के बाद पानी की आपूर्ति होने से लोगों को रतजगा करना पड़ रहा है। इससे उनकी दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। कई बार शिकायत के बाद भी समस्या का निदान नहीं होने से गली नंबर सात के लोगों ने चंदा कर सबमर्सिबल पंप को लगवाया है। इसके अलावा, यहां नियमित साफ-सफाई न होने से भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नगर निगम में शामिल डोरी नगर क्षेत्र में 97 गलियां हैं। यहां लगे 76 हैंडपंप में से आठ को रिबोर कराया जा चुका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां पाइप लाइन काफी पुरानी है। लीकेेज के कारण उससे गंदे पानी की आपूर्ति होती है। पानी का भी समय तय नहीं है। रात में कभी एक बजे तो कभी दो बजे पानी आता है। पानी भरने के लिए लोगों को रतजगा तक करना पड़ता है। लोगों ने बताया कि इसकी शिकायत कई बार पार्षद व विधायक से कर चुके हैं, मगर समस्या का निदान नहीं हुआ है। इसके अलावा, यहां सफाई व्यवस्था भी खराब है। नालियों की नियमित तौर पर सफाई न होने से कीचड़ व बदबू के कारण मच्छर पनप रहे हैं। सफाई कर्मी भी सिल्ट निकाल सड़क पर डाल देते हैं, जिससे लोगों का आवागमन में दिक्कत होती है। लोगों ने बताया कि गलियों में लगी लाइटें भी खराब हैं, जबकि सड़कों पर गड्ढे हो रहे हैं।
गली नंबर 7 में लोगों ने चंदा कर सबमर्सिबल पंप लगवाया है, जिससे पूरी गली में पानी की समस्या हल हो पाई है। - मोहिनी शर्मा।
पिछले साल से पानी की समस्या से जूझ रहे हैं, कोई सुनवाई नहीं हो रही है। गर्मी में पानी की बहुत दिक्क्त होती है। - मंजू शर्मा।
दिनभर पानी नहीं आता है, जिस कारण आसपास से पानी का इंतजाम करना पड़ता है। रात को भी पानी कम आता है। - माया देवी।
रात्रि 1 से 2 बजे के बीच पानी आता है, रात्रि में उठकर पानी भरने में दिक्कत होती है। रात को सोएं कि पानी भरें। - गीता गुप्ता।
पिछली गर्मियों से यहां पानी की समस्या है, इसकी शिकायत कई बार पार्षद व विधायक से कर चुके है। मगर सुनवाई नहीं है। - योगेश देवी।
नगर निगम अधिकारियों से शिकायत करके थक गया हूं, नगर निगम सिर्फ कागजों में कार्य करता हैं, जबकि हकीकत पर कोई काम पूरा नहीं होता है। - रामकुमार, पार्षद वार्ड 6 ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें