सहावर क्षेत्र में बिना लाइसेंस बीज की बिक्री करने वाले युवक के खिलाफ अपर जिला कृषि अधिकारी ने मुकदमा दर्ज कराया है। मामले में पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, अपर जिला कृषि अधिकारी रंजीत कुमार व बीज पटल सहायक जय प्रकाश सहावर क्षेत्र से एक युवक विक्रम सिंह निवासी गांव बढ़ौली थाना अतरौली अलीगढ़ को पकड़ा। इसके पास से संकर धान बीज प्रजाति ताज के बंद व खुले पैकेट बरामद किए गए। पूछताछ के दौरान यह वैध लाइसेंस नहीं दिखा सका। इसके पास से मिले धान के बीज का नमूना जांच के लिया गया है।
बिना लाइसेंस के बीज विक्रय करने के आरोप में अपर जिला कृषि अधिकारी रंजीत कुमार ने थाना सहावर में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थानाध्यक्ष सहावर प्रवेश राणा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।