फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बेटी की शादी का कार्ड देने जा रहा था, हादसे में चली गई जान

विज्ञापन
मृतक पप्पू का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : VIJAYGARH
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह शिकोहाबाद हाईवे पर बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन टक्कर मारकर निकल गया। हादसे में मौके पर ही युवक की मौत हो गई। वह अपने साढ़ू के यहां बेटी की शादी का कार्ड देने के लिए जा रहे थे। मौत की खबर पाकर परिवार वाले रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गांव कटरा मलोई निवासी 35 वर्षीय पप्पू पुत्र भगवान सिंह मंगलवार की सुबह अपनी बेटी की शादी का कार्ड अपने साढ़ू के यहां देने के लिए जा रहे थे। 27 जनवरी को उनकी बेटी की शादी है। पप्पू जैसे ही शिकोहाबाद हाईवे पर पहुंचे तभी पीछे से आया अज्ञात वाहन उनकी बाइक में टक्कर मारकर निकल गया। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताते हैं कि साढ़ू के घर से कुछ किलोमीटर पहले ही वह हादसे का शिकार हो गए।
पुलिस के जरिये जैसे ही कटरा मलोई में परिवार वालों को खबर मिली तो वह रोते-बिलखते हुए घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। परिवार में छाई शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। पोस्टमार्टम के बाद शव छह बजे शव गांव पहुंचा। बताते हैं कि पप्पू के दो बेटियां और दो बेटे हैं। एक बेटी की शादी हो चुकी है। दूसरी की 27 जनवरी को शादी होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें