थाना पुलिस ने पिछले दिनों पला सल्लू व सुमेरपुर में गोकशी करने के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
20 नवंबर की रात को गांव पला सल्लू में, सुमेरपुर में 22 दिसंबर व 24 दिसंबर को गोकशी की घटनाओं को अंजाम दिया गया था। मामले में बृहस्पतिवार को पुलिस ने वांछित फैय्याज को बुलंदशहर के रिसार्ट पोथ रोड औरंगाबाद से गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर कलुवा गोशाला के पीछे झाड़ियों से एक गड़सा, दो छुरा बरामद हुए हैं। थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया है कि आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ गोकशी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था।