फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई और भ्रष्टाचार के विरोध में पैदल यात्रा

विज्ञापन
गांधी आई हॉस्पीटल द्वारा सेमिनार में उपस्थित डॉक्टर। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
गांधी नेत्र चिकित्सालय के तत्वावधान में रविवार को मोतियाबिंद की आधुनिक उपचार विधि को लेकर शहर के एक होटल में कार्यशाला का आयोजन हुआ। यहां बड़ी संख्या में नेत्र चिकित्सकों ने उपचार की इस आधुनिक तकनीक के बारे में जानकारी हासिल की। सेमिनार का मुख्य अतिथि के रूप में गांधी नेत्र चिकित्सालय ट्रस्ट के सचिव वीके बजाज ने शुभारंभ किया ।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय सक्सेना ने अतिथियों का स्वागत किया। सेमिनार का विषय ‘पारंपरिक से हटकर आधुनिकता की ओर’ था । कार्यशाला में आईओएल डिलिवरी, टॉरिक आईओएल के बारे में जानकारी दी गई। चिकित्सकों को नई तकनीक अनुभव, गंभीर मोतियाबिंद नियंत्रित करने के बारे में जानकारी दी गई। चेयरपर्सन डॉ. पीके शर्मा, डॉ. योगेश गुप्ता, डॉ. अशरफ, पेनलिस्ट डॉ. आनंद मोहन, डॉ. जिया सिद्दीकी, डॉ. सौरभ गर्ग, डॉ.वजाहत अली रिजवी, जीशान आर खान, डॉ. नेहा त्यागीं, डॉ. रजिया एस खांन, डॉ. पीपी सिंह, डॉ.केपी सिंह पेनलिस्ट में डॉ. अब्दुल वारिश, डॉ. अनुपम अहूजा, डॉ. नीलेश मित्तल, डॉ. नम्रता गुप्ता आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें